मध्य प्रदेश विधानसभा ( Madhya Pradesh Vidhansabha ) में विधायकों की कुल संख्या 230 है। इनमें दो विधायकों की असामयिक निधन की वजह से सीटें खाली है। कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके है। इतरह से विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 206 शेष है। इस नंबर को ही विधानसभा में मतदान के लिए अंतिम आंकड़ा माना जाता तो बहुमत के लिए कमलनाथ सरकार को 104 विधायकों की दरकार है। कांग्रेस के पास वतर्मान में पार्टी के 92, चार निर्दलीय और सपा-बसपा के तीन विधायकों को मिलाकर 99 विधायक हैं। यानि कांग्रेस के बहुमत हासिल करने के लिए जरूरी विधायकों से पांच कम विधायकों का समर्थन हासिल है।