मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन पैसों से उन्होंने देश से लेकर विदेश कई जगह प्रॉपर्टी खरीदी। राणा कपूर ने ब्रिटेन के एक होटल में 30 मिलियन पाउंड का निवेश ( Investment ) किया। उसने न्यूयॉर्क के कुछ होटलों में भी पैसा लगाया। ED के हवाले से जानकारी दी गई है कि कपूर ने अपने परिवार के लिए दिल्ली के पॉश इलाके में 5 प्रॉपर्टी खरीदी। बताया तो यहां तक जा रहा है कि राणा कपूर ने भारत के अलावा अमरीका, फ्रांस और ब्रिटेन में प्रॉपर्टी खरीदी जिसकी कीमत कम से कम 5 हजार करोड़ बताई जा रही है।