सीबीआई ने इस मामले में यस बैंक के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएचएफएल ( DHFL ) का सीधा संबंध राणा कपूर की बेटी और उनके अलावा यस बैंक के सीईओ कपिल वर्धमान से रहा है। कपिल वर्धमान डीएचएफएल के प्रमोटर और डायरेक्टर भी हैं। अब इसी मामले में एजेंसियां राणा कपूर के रोल की जांच कर रही हैं, जिसमें डीएचएफएल को लोन देने में राणा कपूर का क्या रोल था इसकी जांच पड़ताल होगी।