विविध भारत

उत्तराखंड में बड़ी दुर्घटना: गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, 14 लोगों की मौत और 18 घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह रोडवेज की एक बस गहरी खाई में गिर गई।
2 min read
uk
उत्तराखंड में बड़ी दुर्घटना: गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, 10 लोगों की मौत और कई घायल

नई दिल्ली। उत्तराखंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह उतराखंड रोडवेज बस (UK 07 -PA- 1929 ) गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। बस रोडवेज की बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब बस चंबा से करीब 15 किमी. उत्तरकाशी सड़क पर थी। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खबरों की मानें तो बस भटवाड़ी से हरिद्वार की तरफ जा रही थी और उसमें 35 लोग सवार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत बचाव की टीम पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

राहत-बचाव कार्य जारी है, लेकिन गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे की कई खबरें आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक और हादसा हुआ था जिसमें देहरादून से जखोल जा रही एक रोडवेज बस नाली में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

खबरों की मानें तो एक मोबाइल कंपनी ने केबिल का तार बिछाने के लिए ये गड्डा खोदा था। जिसमें गिरने से इतना बड़ा हादसा हुआ। हांलाकि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई लेकिन इस तरह की लापरवाही में कई लोगों की जान भी जा सकती थी। उस समय बस में करीब 26 लोग सवार थे

राज्य सरकार ने मृतकों को परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50,000 रुपए देने की बात रही है। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए गए हैं। जिले के डीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Published on:
19 Jul 2018 11:11 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video