विविध भारत

वंदे भारत मिशनः Air India ने शुरू की तीसरे चरण की बुकिंग, पहले दो घंटे में 6 करोड़ हिट

Vande Mission Bharat के तहत Air India ने शुरू की तीसरे चरण की बुकिंग शुरुआती दो घंटों में ही वेबसाइट पर पहुंचे 6 करोड़ लोग 1 जुलाई तक चलाई जाएंगी 300 फ्लाइट
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 12:16 PM IST
Air India Start third phase booking for vande bharat mission
वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया ने शुरू की तीसरे चरण की बुकिंग

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी के लिए सुरू किए गए वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत एक बार फिर बुकिंग शुरू हो गई है। ये बुकिंग तीसरे चरण के तहत की जा रही है। तीसरे चरण की बुकिंग की शुरुआत एअर इंडिया (Air India) ने अमरीका( America ), कनाडा ( Canada ), ब्रिटेन ( Britain ) और यूरोप ( Europe ) सहित विभिन्न देशों के लिए करीब 300 विमानों के साथ की है।

खास बता यह है कि एयर इंडिया की ओर से बुकिंग शुरू करते ही टिकटों को लेकर जबरदस्त मांग देखने को मिली। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुकिंग के शुरुआती दो घंटों में ही 6 करोड़ लोगों ने एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपस्थिति दर्ज करवा दी।

वंदे भारत मिशन के तहत तीसरे चरण की बुकिंग शुरू करने के कुछ देर में ही एयर इंडिया की वेबसाइट पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिट करना शुरू कर दिया। लेकिन कई लोगों को निराशा हाथ लगी। लोगों ने तुरंत कमेंट करना शुरू कर दिया कि बुकिंग शुरू किए जाने के कुछ देर बाद ही वेबसाइट ने ठीक से काम करना बंद कर दिया। देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूटने लगा।

लोगों का आरोप था कि वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है, एक घंटे से भी ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है। इतना ही नहीं लोगों ने एयरलाइंस पर ज्यादा किराया वसूलने का आरोप भी लगाया। हालांकि एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि यात्रियों से जायज किराया ही वसूला जा रहा है।

चरणबद्ध तरीके से हो रही बुकिंग
एअर इंडिया ने तीसरे चरण की बुकिंग को शुक्रवार की शाम पांच बजे शुरू किया और करीब छह बजकर आठ मिनट पर एयरलाइंस ने ट्विटर पर लिखा, ‘मिशन वंदे भारत-3 के तहत सीटों की मांग काफी ज्याद है। यही वजह है कि वेबसाइट पर उड़ानों के लिए बुकिंग को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

आपको बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीयों को स्वदेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक बड़ी संख्या में भारतीयों को दो चरणों में लाया जा चुका है। तीसरे चरण की बुकिंग भी कर दी गई है।

एक जुलाई तक चलेगा तीसरा चरण
तीसरे चरण के दौरान 10 जून से 1 जुलाई के बीच यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमरीका, ब्रिटेन और अफ्रीका के लिए करीब 300 उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

Updated on:
6 Jun 2020, 12:16 PM IST
Published on: