विविध भारत

Weather Update: आज केरल पहुंचेगा Monsoon, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक

IMD ने दी जानकारी दो दिन देरी से Kerala पहुंचा Monsoon, जानिए आपके राज्य में कब होगी एंट्री
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2021, 3:07 PM IST
Monsoon reach in Kerala
Monsoon reached Kerala

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल ( Monsoon In Kerala ) के तटीय इलाकों पर दस्तक दे दी है। दरअसल केरल में पिछले कुछ दिनों ने प्री मानसून बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद कई राज्यों में इसका असर दिखाई देगा।

आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण केरल, दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप और दक्षिणी तमिलनाडु में आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा के कुछ और हिस्सों में मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी।

इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के कई जिलों में आने वाले दो से तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में मानसून की दस्तक
आईएमडी के मुताबिक केरल से आगे बढ़ने के बाद मानसून की दस्तक 11 जून को महाराष्ट्र और तेलंगाना में देखने को मिलेगी।

वहीं अगले दिन यानी 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंचने के आसार बने हुए हैं।

इसके बाद मानसून झारखंड और बिहार की ओर रुख करेगा। झारखंड में 14 जून को मानसून आने के आसार है।
इसके साथ ही 16 जून को मानसून बिहार और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

20 से 26 जून को इन राज्यों में मानसून पहुंचने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून को मानसून उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून आने की संभावना है। 26 जून को मानसून गुजरात पहुंच सकता है।

Published on: