विविध भारत

मौसम अलर्ट: सर्दी ढाएगी सितम, उत्तर आैर पूर्वोत्तर भारत में तनी रहेगी कोहरे की चादर

8 और 9 नवंबर के बीच उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्य कोहरे की चादर छाई रहेगी।

2 min read
हैदराबाद: दीपावली के दौरान पटाखे जलाने से जख्मी हुए लोग, 50 घायल

नई दिल्ली। ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरवाट देखी गई। बढ़ी हुई सर्दी को महसूस किया गया। सुबह दिल्ली-एनसीआर में धुंध की चादर भी तनी रही। बुधवार को दिवाली थी तो सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक हो गई। अभी सर्दी आगे भी कहर बरपाने जा रही है।

ये भी पढ़ें

दहशत में मनी दीवाली, रॉकेट ​गिरने से ​टोरंट पॉवर के स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

सर्दी बरपाएगी कहर
सर्दी आने वाले दिनों में और कहर ढाहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण चीन सागर और थाईलैंड के आसपास की खाड़ी पर एक चक्रवात बना हुआ है। जिससे आगे बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव बनने की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम व मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1­2°C गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के मौसम का अनुमान लगाते हुए जानकारी दी है कि आगामी पांच दिन सुबह के वक्त पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। 8 और 9 नवंबर के बीच उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्य कोहरे की चादर छाई रहेगी। तापमान भी गिरेगा। शेष भारत में अगले चौबीस घंटे में कोई महत्तवपूर्ण बदलाव की उम्मीद कम ही है। 13-15 नवंबर को मौसम विभाग ने हिमालय पर भारी बारिश/हिमपात की संभावना जाती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। अगर बारिश की बात करें तो दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आज बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप के कई हिस्सों पर कुछ दिन तक वर्षा का भविष्यवाणी की है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काई मेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, शेष तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश की उम्मीद जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों में कोहरे की संभावना है। लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की कई जगहों पर भी हल्की बारिश हो सकती है।

उधर पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फ को सड़कों से हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

दिवाली मना रहे युवकों पर चाकू से हमला, आधा दर्जन घायल

Published on:
08 Nov 2018 09:49 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी