9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहशत में मनी दीवाली, रॉकेट ​गिरने से ​टोरंट पॉवर के स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

आतिशबाजी का मजा लोगों ने लिया लेकिन, कई स्थानों पर लगी आग

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 08, 2018

diwali 2018

दहशत में मनी दीवाली, रॉकेट ​गिरने से ​टोरंट पॉवर के स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख

आगरा। दीपोत्सव के पर्व पर शहर में अग्निकांड ने दमकल विभाग को खासा परेशान किया। टोरंट पावर के स्टोर में रॉकेट गिरने से भीषण आग लग गई। वहीं एक अन्य गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने टोरंट पावर के स्टोर रूम की आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।

तिशबाजी का मजा लोगों ने लिया लेकिन, कई स्थानों पर लगी आग
दीपावली में मौके पर आतिशबाजी का मजा लोगों ने लिया लेकिन, कई स्थानों पर आग ने तबाही मचाई। थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में टोरंट पावर का स्टोर है। दीपावली की रात में जब पटाखे चलाए जा रहे थे, उसी दौरान मंडी समिति के सामने स्थित टोरंट पावर के स्टोर रूम में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से पहले एक रॉकेट वहां गिरा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं टोरंट पावर के स्टोर रूम में आग ने सारा सामान जलाकर राख कर दिया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आतिशबाजी से लगी गोदाम में आग
एक अन्य घटना तिरपाल के गोदाम में आग लगने से घटित हो गई। बताया गया है कि यहां भी आग लगने का कारण आतिशबाजी की चिनगारी है। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। दीपावली के मौके पर आग की घटनाओं से दमकल विभाग जूझता रहा।