
। आग की सूचनाओं पर शहरभर में लगातार दमकलें दौड़ती रही। विशेष बात यह रही कि आग की इन घटनाओं को कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकांश आग पटाखों की वजह से लगी। शहर में देर रात आदर्श नगर में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग के पसीने छूट गए। करीब डेढ़ दर्जन दमकलों ने कई चक्कर लगाकर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। सकरी गली होने के कारण दमकलों को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक दमकल की भी आग बुझाने में मदद ली गई। यहां पर पटाखें से एक पेड़ में आग लगी और यह आग फिर कबाड़ गोदाम तक पहुंच गई। आग का धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। इसके अलावा नाहरगढ में यज्ञशाला की बावडी में एक सूखे पेड़ में भी आग लगी जिसे एक दमकल की मदद से काबू पाया गया। वहीं देर रात नाहरगढ की पहाड़ी पर देर रात तीन-चार स्थानों पर आग लगी। आग को बुझाने के लिए पहाड़ी तक दमकल नहीं पहुंच पाई। इस कारण आग अलसुबह तक जलती रही। वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मानसरोवर एसएफएस इलाके में कैफ़े में आग लग गई। आग पर एक दमकल ने काबू पाया।