विविध भारत

Weather Forecast: देश के तीन राज्यों में आज Monsoon देगा दस्तक, पहाड़ों पर बदला मौसम का मिजाज

Weather Forecast केरल और लक्ष्यद्वीप के बाद अब इन राज्यों में होगी Monsoon की एंट्री, IMD ने कई राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

2 min read
Weather Forecast Monsoon hit Karnataka and Tamilnadu IMD intense Rainfall alert in many states

नई दिल्ली। केरल ( Monsoon in Kerala ) में दस्तक देने के बाद मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक शनिवार को देश के कई अन्य राज्यों में भी मानसून की एंट्री होगी। दक्षिण राज्यों में दस्तक देने के साथ ही मध्य भारत के कई अन्य इलाकों में अगले 24 घंटे में मानसून मेहरबान नजर आएगा।

आईएमडी के मुताबिक केरल में भी अगले कुछ घंटों में भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) के आसार हैं। इसके अलावा लक्ष्यद्वीप के भी कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं।

आज इन राज्यों में होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक केरल और लक्ष्यद्वीप के बाद मानसून दक्षिण राज्यों में बरसने को तैयार है। शनिवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में मानसून की एंट्री हो जाएगी।

अरब सागर की ओर बढ़ रहा मानसून
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण राज्यों के साथ ही मानसून का सीधा असर मध्य भारत के राज्यों में आने वाले एक दो दिन में देखने को मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से महाराष्ट्र शामिल है।
भारतीय मौसम विभाग, मुंबई के मुताबिक, मानसून धीरे धीरे अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद ये कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र में दाखिल हो सकता है।

कोंकण और गोवा में भी झमाझम की तैयारी
महाराष्ट्र में एंट्री लेते ही मानसून का असर ठाणे, रायगड़, दक्षिण कोंकण, पुणे, कोल्हापुर, सातारा और सांगली आदि इलाकों में देखने को मिलेगा।

यहां जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं यहां से आगे बढ़ते हुए अगले तीन दिन मानसून कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। यानी यहां भी झमाझम बारिश की तैयारी है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक शनिवार को पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। इसका असर देखने को मिल रहा है। हिमचाल से लेकर उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है। जबकि कई इलाकों में अगले 24 घंटों में मानसून मेहरबान नजर आएगा।

एमपी से गुजरात तक चलेंगे तेज हवाएं
मानसून के अरब सागर की ओर बढ़ने से इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर भारत के कई राज्य तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।

गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका जताई गयी है।

बता दें कि आईएमडी ने इस वर्ष देश के ज्यादातर राज्यों में सामान्य से ऊपर बारिश होने की आशंका जताई है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन की देरी से दस्तक दी है। आईएमडी के मुताबिक केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत सामान्यत: एक जून को होती है लेकिन इस बार यह दो दिन की देरी से तीन जून को आया।

Published on:
05 Jun 2021 11:53 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें