विविध भारत

Bihar में ​आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

Bihar के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने 83 लोगों की मौत Bihar में Monsoon की दस्तक के साथ कई जिलों में Heavy Rain और मौसम ने मचाई तबाही

2 min read
Bihar में मौसम का कहर, भारी बारिश के बीच ​आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( National Capital Delhi ) और उत्तर प्रदेश ( UP ) समेत उत्तर भारत ( North India ) में मानसून ( Monsoon 2020 ) की दस्तक के बीच बिहार ( Bihar Rain ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बिहार के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश ( Heavy Rain in Bihar ) और आकाशीय बिजली ( Thunderstorm ) गिरने 23 लोगों की मौत हो गई, दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मरने वालों में गोपालगंज में 13, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बेतिया, पश्चिमी चंपारण में 2-2 लोगों की, पूर्णिया और बांका में 1-1 लोग शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह हो रही झमाझम बारिश के बीच आकाशी बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वज्रपात में मरने वाले लोगों में चार उचकागांव के, दो मांझा, दो विजयीपुर व एक—एक शख्स कटेया एवं बरौली के बताए जा रहे हैं। दरअसल, यह घटना उस समय घटी जब अधिकांश लोग खेत में धान की रोपाई करने गए हुए थे। बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत के साथ बरौली व मांझा में चार लोग झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

वहीं, दूसरी ओर उत्तर बिहार में भी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना पूर्वी चंपारण में घटी। यहां बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची और एक शख्स की जान चली गई। जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर में विशुनपुरवा तथा मालदा दो—दो लोगों की मौत हुई। जबकि बेतिया भसुरारी पंचायत में भी व्रजपात दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई। इसके साथ ही मधुबनी के घोघरडीहा में ठनका से एक दंपति की जान चली गई।

ये भी पढ़ें

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले इतने दिनों तक जारी रहेगी गरज चमक के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Updated on:
25 Jun 2020 10:54 pm
Published on:
25 Jun 2020 04:02 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात