आपको बता दें कि 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव हो गया था। इस टकराव में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि लगभग इतना ही नुकसान चीन को उठाना पड़ा था। इस घटना के बाद जहां दोनों देशों के बीच शांति प्रयास के लिए वार्ताओं का दौर शुरू हुआ, वहां चीन ने एक बार फिर भारत के विश्वास को तोड़ दिया है। दरअसल, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस अनैलिस्ट Detresfa की सैटलाइट तस्वीरों ने चीन की पोल खोल दी है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि चीन गलवान घाटी में अपने बंकर तैयार कर रहा है।