मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के भीतरी इलाकों समेत आसपास के समुद्री क्षेत्रों में 2.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर के बीच दक्षिण की ओर झुकाव वाला चक्रवात खतरा पैदा कर रहा है। मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि समुद्र तल पर गर्त उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों, झारखंड के दक्षिणी इलाकों और ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक जाता है और यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बन रहा है।