कोरोना टेस्ट नेगेटिव के बाद ही तीनों रथों को गुंडिचा मंदिर तक ले जाने के लिए 1172 सेवायतों को अनुमति दी गई है। एक रथ को 500 लोग सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए खींचेंगे। वहां पर मौजूद जरूरी लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइजर, मास्क अनिवार्य है। भगवान जगन्नाथ, अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ लगभग ढ़ाई किलोमीटर की दूरी तय कर मौसी के घर गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे। इस रथयात्रा को देखने के लिए देशविदेश से लगभग 10 से 12 लाख लोग पुरी आते हैं। कुल नौ दिन का उत्सव होता है। सात दिन मौसी के घर रुकने के बाद आठवें दिन फिर अपने श्रीमंदिर पहुंचेंगे। दोनों मंदिरों के निकट किसी को भी आने की अनुमति नहीं हैं।