विविध भारत

Weather Update: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी की चेतावनी, हल्की बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट आएगी

2 min read
Weather Update: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी की चेतावनी, हल्की बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Heat wave in Delhi ) समेत गर्मी का सितम जारी है। धूप की तपिश ने लोगों की तौबा करा दी है।

इस बीच मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली व उससे सटे इलाकों में रात 8:30 के आसपास धूल भरी आंधी ( dust storm ) के साथ हल्की बारिश ( Rain ) का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार दिल्ली-NCR में आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट ( Temperature drop ) आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, एटा, झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, आदि जिलों में आज रात गरज के के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश होगी। हल्की बारिश की संभावना है।

इससे गर्मी कम होगी और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है।

वहीं, कई दिनों से रिकॉर्ड कायम कर रही गर्मी से गुरुवार को दिन जरूर राहत रही। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भीषण गर्मी में अपना बचाव करें और समय-समय पर पानी पीते रहे। शरीर में पानी की कमी न आने दें।

इससे पहले आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग और पालम क्षेत्रों में कल की तुलना में अधिकतम तापमान क्रमश: माइनस 0.1 और माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट के साथ 45.9 और 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 मई के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार हीटवेव उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के आंतरिक भागों से लगे मैदानी इलाकों में चलने वाली तीव्र शुष्क उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण है।

ये भी पढ़ें

Weather Update: दिल्लीवालों पर सूरज का कहर, सात साल बाद लू के थपेड़े

Updated on:
28 May 2020 07:58 pm
Published on:
28 May 2020 07:55 pm
Also Read
View All