विविध भारत

Weather Updates: गर्मी ने निकाला लोगों का दम, सबसे ज्यादा तप रहे देश के ये 10 शहर

IMD ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के हिस्से भीषण लू की चपेट में होंगे Weather Updates: कुछ स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को छूने की संभावना
2 min read
• •
Updated: 24 May 2020, 5:54 PM IST
Weather Updates: गर्मी ने निकाला लोगों का दम, सबसे ज्यादा तप रहे देश के ये 10 शहर
Weather Updates: गर्मी ने निकाला लोगों का दम, सबसे ज्यादा तप रहे देश के ये 10 शहर

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने रविवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और तेलंगाना के कुछ हिस्से भीषण लू ( Heat Wave ) की चपेट में होंगे।

IMD के वैज्ञानिक डॉ एन कुमार ने कहा कि पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, दक्षिणी उप्र, मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में तापमान में वृद्धि ( Rise in temperature ) जारी रहेगी।

अगले पांच दिनों में, इन क्षेत्रों में लू या भीषण लू देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को छूने की संभावना है।

शनिवार को राजस्‍थान के चुरू और गंगानगर देश के सबसे गर्म इलाके रिकॉर्ड किए गए। यहां पर तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

IMD के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर, गिलगित-बाल्टिस्‍तान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्‍यों में हल्‍की बारिश देखने को मिल सकती है।

स्‍काईमेट वेदर ने पंजाब और उत्‍तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की बूंदाबांदी पड़ने की उम्मीद जताई है।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड, सिक्किम, मेघालय में भी गरज के साथ तेज बारिश होगी।
































































देश के सबसे गर्म शहर


क्रमांक शहर गर्मी (डिग्री सेल्सियस)
1दिल्‍ली (सफदरजंग) 44.7
2ग्‍वालियर 45.9
3नागपुर 46
4अकोला 46
5खजुराहो 46
6आगरा 46
7झांसी 46.1
8गंगानगर 46.6
9चुरू 46.6
10बिलासपुर 44.6

मौसम एजेंसी ने कहा कि 25 मई और 26 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है, जो कि उत्तर पश्चिमी भारत में व्याप्त शुष्क और उत्तरी तेज हवाओं के कारण बना रहेगा।

हालांकि, बाद में पारा 30 मई तक 38 डिग्री तक नीचे आ जाएगा। स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश और धूल भरी आंधी जैसी मॉनसून पूर्व गतिविधियों के शुरू होने से थोड़ा राहत मिलेगा।

Updated on:
24 May 2020, 5:54 PM IST
Published on: