25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़! बडगाम में लश्कर के 5 आतंकी गि​रफ्तार

कश्मीर के बडगाम में लश्कर ( lashkar-e-taiba ) के चार संदिग्धों को गिरफ्तार कश्मीर पुलिस ( Kashmir Police ) और सेना ने चलाया कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 May 2020, 3:51 PM IST

aa.png

,,

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के बडगाम ( Budgam ) जिले से पुलिस ने रविवार को लश्कर ( lashkar-e-taiba ) के एक आतंकी समूह का पता लगाकर कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि पुलिस और सेना ने कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन ( Cordon-and-search operation ) के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष सहयोगी वसीम गनी को उसके अन्य तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स ( OGW ) के साथ गिरफ्तार किया।

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, 6 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन जरूरी

पुलिस के अनुसार, तीन अन्य आतंकी साथियों की पहचान फारुक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुद्दीन मीर के रूप में हुई है।

सभी बडगाम जिले के बीरवाह के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य खतरनाक कागजात बरामद किए गए हैं।

यह सभी इस क्षेत्र में आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम ( UAPA ) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

'Patal Lok Web Series' के खिलाफ BJP सांसद ने खोला मोर्चा, सूचना प्रसारण मंत्रालय में की शिकायत

दिल्ली सरकार के विज्ञापन पर 'सिक्किम' का विरोध, CM केजरीवाल बोले- प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन अंसार गजावत उल हिंद (एयूजीएच) और हिजबुल मुजाहिदीन ( HM ) के दो आतंकी मददगारों को दक्षिण कश्मीर के त्राल और अवंतीपोरा से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने यह जानकारी दी। ये दोनों आतंकियों को आश्रय, समर्थन और रसद प्रदान करने में संलिप्त थे।

इसके अलावा ये दोनों संगठनों के आतंकवादियों को संवेदनशील

जानकारियां देते थे।