विविध भारत

बंगाल : बीएसएफ ने 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण किए जब्त

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए।
2 min read
Jul 10, 2018
west bangal
बंगाल : बीएसएफ ने 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण किए जब्त

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल ने 6.38 लाख रुपए की कीमत के 15 किलोग्राम से ज्यादा के चांदी आभूषण जब्त किए हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि आभूषण नादिया जिले से बरामद हुई है। बता दें कि यह सूचना बीएसएफ को खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई

वहीं, खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए हलदरपारा सीमा चौकी के बीएसएफ जवानों ने शनिवार दोपहर को कृष्णानगर इलाके के समीप भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी थी। अधिकारी ने बताया कि दो बांग्लादेशी तस्कर सीमा बाड़े के समीप पहुंचे जबकि उनके भारतीय साथियों ने चार पैकेट बांग्लादेश की ओर फेंक दिए। वहीं, जब जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तस्कर पैकेट को पीछे छोड़कर वहां से भाग निकले।"

तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

तलाशी के दौरान उन पैकेट में से 15.95 किलोग्राम भार के चांदी आभूषणों के 16 पैकेट निकले। बीएसएफ ने अपनी दक्षिण बंगाल सीमा पर 2018 में अभी तक 25.5 लाख रुपए की कीमत की 68.948 किलो चांदी जब्त की है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

तस्करी के मामलों हो रहा है इजाफा

बता दें कि पश्चिम बंगाल में तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर लगातार तस्करी की ख़बरें सामने आती रहती है। इस तरह की ख़बरें सामने आने के बाद भी कोई उचित कार्यवाई नहीं की जाती, जिससे इस तरह के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है

Published on:
10 Jul 2018 06:40 pm
Also Read
View All