
demo pic
श्रीगंगानगर.
हिन्दुमलकोट थाना इलाके में मंगलवार रात को खखां हैड के समीप बीएसएफ ने नाकेबंदी के दौरान बाइक पर नशीली गोलियां ले जा रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया जबकि एक जना मौके से फरार हो गया। इनके पास करीब तेरह सौ नशीली गोलियां मिली। इनको पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बीएसएफ कमांडेंट श्रवणराम ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार रात नाकेबंदी के दौरान खखां हैड के समीप बाइक पर दो जने आते दिखाई दिए। बीएसएफ की नाकेबंदी देखकर एक जना बाइक से उतरकर भाग गया, जबकि उन्होंने एक जने को दबोच लिया। जिसने अपना नाम रोही खखां निवासी गुरचरणसिंह बताया। इसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब व बाइक से नशे की तेरह सौ गोलियां मिली। उसने फरार हुए आरोपी का नाम घुक्कर सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी गुरचरणसिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा बाइक व गोलियां जब्त कर ली। पुलिस घुक्कर सिंह की तलाश कर रही है।
पानी निकासी को लेकर पार्षद और कलक्टर में तकरार
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी वार्ड पांच के पार्षद सलीम अली चोपदार उस समय कलक्टर ज्ञानाराम से तकरार करने लगे जब बरसाती पानी से पुरानी आबादी के हालात लगातार बिगड़ रहे है। बुधवार को हुई बरसात के बाद इस इलाके में पानी निकासी के इंतजाम फिर फे ल साबित हुए। पिछले छह दिनों से यह इलाका पानी निकासी की बाट जोह रहा है। पार्षद ने अपने साथ तीन चार जनों के साथ कलक्टर को ज्ञापन दिया और बोला कि एसटीपी निर्माण के लिए भूमि आरक्षित है। लेकिन जिला प्रशासन ने जानबूझकर वहां एसटीपी का निर्माण नहीं कराया है, यदि यह निर्माण समय पर करवाया होता तो पुरानी आबादी में पानी निकासी का स्थायी समाधान हो जाता। यह सुनकर कलक्टर ने संयम में रहने की सीख दी तो पार्षद के तेवर और तीखे हो गए।
Published on:
04 Jul 2018 09:49 pm

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
