विविध भारत

Women’s T20 World Cup: फाइनल से पहले PM मोदी ने इंडियन टीम को भेजी शुभकामनाएं

PM नरेंद्र मोदी ने महिला टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम को बधाई दी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेल जाने वाले मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा

2 min read
Women’s T20 World Cup: फाइनल से पहले PM मोदी भारतीय टीम को भेजी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ( Australian PM Scott Morrison ) ने रविवार को होने वाले महिला टी-20 विश्व कप ( Women’s T20 World Cup ) फाइनल से पहले अपनी-अपनी टीमों को बधाई दी है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ( Melbourne Cricket Ground ) पर खेल जाने वाले इस मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा। भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

आस्ट्रेलियाई पीएम मौरिसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हे नरेंद्र मोदी.. कल होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया के एक दूसरे के सामने हैं।

एमसीजी में दर्शकों की भीड़ के सामने दो बेहतरीन टीमें खेलेंगी और एक बेहतरीन मैच होगा।"

मोदी ने इस ट्वीट को रीट्विट किया और लिखा, "भारत और आस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप के फाइनल से बेहतर कुछ और हो नहीं सकता।

महिला दिवस पर दोनों टीमों को शुभकामनाएं। सर्वश्रेष्ठ टीम जीते। नीले आसमान की तरह, एमसीजी भी नीला हो जाएगा।"

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: कोरोनावायरस के कारण प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा नहीं मनाएंगे होली
Updated on:
08 Mar 2020 10:34 am
Published on:
07 Mar 2020 09:03 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर