विविध भारत

कनॉट प्लेस बना दुनिया का नौवां सबसे महंगा ऑफिस स्पेस, जानिए कौन है नंबर-1

कनॉट प्लेस दुनिया के शीर्ष-10 में अकेला भारतीय बाजार है। कनॉट प्लेस में किराए से ऑफिस स्पेस लेने के लिए सालाना लगभग 10,500 रुपए प्रति वर्ग फीट चुकाने पड़ते हैं।
2 min read
CP
कनॉट प्लेस बना दुनिया का नौवां सबसे महंगा ऑफिस स्पेस, जानिए कौन है नंबर-1

नई दिल्ली। दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस जितना खूबसूरत है उतना ही महंगा भी है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑफिस लोकेशन के किराए के हिसाब से कनॉट प्लेस दुनिया में नौवां और भारत में सबसे महंगा है। पिछले साल वैश्विक स्तर पर इसका 10वां स्थान था। यह जानकारी प्रापर्टी सलाहकार सीबीआरई के एक रिपोर्ट में सामने आई है। शीर्ष-10 में यह अकेला भारतीय बाजार है। कनॉट प्लेस में किराए से ऑफिस स्पेस लेने के लिए सालाना लगभग 10,500 रुपए प्रति वर्ग फीट चुकाने पड़ते हैं।

...भारत के सबसे महंगे बाजारों में ये भी

सीबीआरई की इस सूची में भारत से और भी कई नाम हैं। सूची में मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) 26वें स्थान पर है, हालांकि पिछले साल यह 16वें नंबर पर था। बीकेसी का सालाना किराया 6700 रुपए प्रति वर्ग फीट है। इसी तरह मुंबई का ही नरीमन पॉइंट इस साल 30वें से खिसककर 37वें स्थान पर चला गया है, यहां का सालाना किराया पांच हजार रुपए प्रति वर्गफीट है।

इस आधार पर बनी रिपोर्ट

रैंकिंग के लिए किराए का आकलन स्थानीय करों और सेवा शुल्कों को भी जोड़कर बनाई गई है।

हांगकांग सेंट्रल दुनिया में सबसे महंगा

इस रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग सेंट्रल किराए के लिहाज से दुनिया का सबसे महंगा ऑफिस स्पेस है, जहां प्रति वर्ग फीट 21,100 रुपए सालाना किराए के तौर पर चुकाने पड़ते हैं।

1. हांगकांग सेंट्रल
2. वेस्ट एंड, लंदन
3. फाइनेंस स्ट्रीट, बीजिंग
4. कोलून, हांगकांग
5. सीबीडी मार्केट, बीजिंग
6. मिडटाउन-मैनहट्टन, न्यूयॉर्क
7. साउथ मैनहट्टन, न्यूयॉर्क

Published on:
11 Jul 2018 04:39 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर