आपको बता दें कि ट्रंप के दौरे के दौरान लंदन शहर में हीलियम गैस से भरे गुब्बारे उड़ाये जाएंगे। आयोजकों ने 6 मीटर व्यास वाले गुब्बारे उडाने के लिए लगभग 18,000 पाउंड एकत्र कर लिए हैं। आयोजकों का कहना है कि गुब्बारे में ट्रंप की तस्वीर उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है- 'भंगुर अहंकार और छोटे हाथों वाला गुस्सैल बच्चा'। बता दें कि शहर में गुब्बारा उडाने की अनुमति देने वाले सादिक खान की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकारों का समर्थन करते हैं। उनका मानना है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन विभिन्न रूपों में किया जा सकता है। बता दें कि खान की नगरीय टीम ने आयोजकों से मुलाकात कर उन्हें 'पार्लियामेंट स्क्वेयर गार्डन' में गुब्बारा उड़ाने की अनुमति दी। योजना के अनुसार, गुब्बारा 13 जुलाई को सुबह दो घंटों के लिए उड़ाया जाएगा।