विश्‍व की अन्‍य खबरें

चीनी हैकर्स ने चुराया अमरीकी नौसेना के युद्ध योजना से जुड़ा डाटा, चीन ने किया इनकार

चीनी हैकर्स ने चुराया अमरीकी नौसेना के युद्ध योजना से जुड़ा डाटा, चीन ने किया इनकार

2 min read
चीनी हैकर्स ने चुराया अमरीकी नौसेना के युद्ध योजना से जुड़ा डाटा, चीन ने किया इनकार

वाशिंगटन। फेसबुक के डेटा लीक का मामला अभी थमा ही नहीं था कि एक और साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है। अमरीका ने चीन पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। अमरीका का आरोप है कि उनकी नौसेना का संवेदनशील डाटा चीनी हैकर्स ने चोरी कर लिया है। इस डाटा में उनकी युद्ध योजना की महत्वपूर्ण जानकारी थी। इसके अलावा अमरीकी पनडुब्बी के इस्तेमाल में लाई जाने वली सुपर सोनिक एंटी शिप मिसाइल की योजना भी शामिल है।

पाक ने रूस से मिलाया हाथ, समुद्री गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर साथ में करेंगे काम
जनवरी से फरवरी के बीच लगाई सेंध
अमरीका ने चीनी हैकर्स की ओर से लगाई गई सेंध के बारे में एक समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में जानकारी प्रकाशित की है। इसमें एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अमरीका की सुरक्षा में ये सेंध जनवरी या फरवरी में लगाई गई थी। इस चोरी को अंजाम देने के लिए हैकर्स ने अमरीकी नौसेना की रहोडे द्वीप के न्यूपोर्ट में स्थित इकाई नेवल अंडरसी वॉर फेयर सेंटर के लिए काम करने वाले एक ठेकेदार को अपना निशाना बनाया। ठेकेदार के नाम को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

रूस और चीन के बीच बढ़ी नजदीकियां, सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने के बाद पुतिन बोले शी मेरे ‘बेस्ट फ्रैंड’

पहली बार SCO सम्मेलन में भारत, पाक के सामने मोदी करेंगे आतंकवाद और सुरक्षा पर चर्चा
जांच में जुटी नौसेना
अमरीकी नौसेना ने कहा, 'नियमों के मुताबिक कंपनियों को साइबर घटना होने की स्थिति में सरकार को इसकी सूचना देनी पड़ती है। साइबर घटना से उनके नियंत्रित और गैर श्रेणीबद्ध सूचनाओं के नेटवर्क पर विपरित प्रभाव पड़ता है। इस संबंध में इस समय विस्तृत चर्चा करना सही नहीं है।' हालांकि अमरीकी नौसेना मामले की जांच कर रही है, जिसमें संघीय जांच ब्यूरों (एफबीआई) सहयोग कर रहा है, लेकिन एफबीआई ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी जारी नहीं की है।


चीन का साफ इनकार
उधर...चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि चीन के दूतावास को इस हैकिंग प्रकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। चीन निष्ठा पूर्वक साइबर सुरक्षा को बनाए रखता है। चीन कानून के मुताबिक साइबर हमलों के सभी स्वरूपों का मजबूती के साथ विरोध करता है।

ये भी पढ़ें

आतंकी हाफिज सईद नहीं लड़ेगा चुनाव, जमात-उद-दावा 200 से ज्यादा सीट पर उतारेगी शिक्षित उम्मीदवार
Published on:
09 Jun 2018 12:04 pm
Also Read
View All