विश्‍व की अन्‍य खबरें

2020 के चुनाव में हिलेरी एक बार फ‍िर ट्रंप के सामने होंगी!

2016 के आम चुनाव में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी थीं हिलेरी क्लिंटन।
2 min read
trump
2020 के चुनाव में हिलेरी दोबारा ट्रंप के सामने होंगी!

न्यूयॉर्क। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में एक बार फ‍िर प्रत्‍याशी हो सकती हैं। हिलेरी ने हाल के दिनों में अमेरिका में अपनी सार्वजनिक उपस्थिति तेज कर दी है। इतना ही नहीं हिलेरी ने अपना चुनाव लड़ने के लिए लोगों से आर्थिक मदद अपील कर रही हैं। मीडिया के अनुसार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने की वापसी की योजना बना रही हैं।

उच्च प्रोफ़ाइल कार्यक्रमों में भाग ले रहीं

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकी हिलेरी क्लिंटन फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिए उच्च प्रोफ़ाइल कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि पिछले महीने पांच बार अपने समर्थकों के बीच रहीं। गौरतलब है कि हिलेरी पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ जोरदार चुनावी अभियान छेड़ा था। पिछली ट्रंप अपने विवादित बयानों से छाए रहे है। इसके जवाब में हिलेरी भी पलटवार करती रहीं। वह ईमेल, फेसबुक व अन्‍य स्राेतों के जरिए अपने संदेश को फैलाने में सफल रही हैं। इसके जरिए उन्‍होंने धन संग्रह का कार्य किया।

ट्रंप के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ा था

2016 में हुए अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ा था। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रंप के बयानों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों में उनका नाम सबसे ऊपर था, मगर अंत ट्रंप को जीत हासिल हुईं। कुछ दिन पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। 2016 के चुनाव में हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं।

Published on:
10 Jul 2018 05:28 pm