28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद हुई अनोखी विदाई, ससुराल के बजाए श्मशान पहुंची दुल्हन.. वजह जान रो पड़ेंगे आप

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज के लोग बीते ज़माने की कहानियों से ही प्रेरित होकर प्यार के नए और अनोखे साहित्य की रचना कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 10, 2018

love

शादी के बाद हुई अनोखी विदाई, ससुराल के बजाए श्मशान पहुंची दुल्हन.. वजह जान रो पड़ेंगे आप

नई दिल्ली। अमेरिका में एक ऐसी लवस्टोरी देखने को मिली, जिसे देख लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। वैसे तो दुनिया में प्यार से जुड़े ऐसे करोड़ों किस्से हैं, जिन्होंने इस धरती पर रह रहे लोगों को प्यार करना सिखाया, इतना ही नहीं इन प्रेम गाथाओं ने लोगों को ये भी सिखाया कि प्यार को कैसे निभाया जाता है। रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी हो या फिर हीर-रांझा की, अब ये सब बीते ज़माने की कहानियां बनकर रह गई हैं। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज के लोग बीते ज़माने की कहानियों से ही प्रेरित होकर प्यार के नए और अनोखे साहित्य की रचना कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में अमेरिका के डेविड और हैदर की लवस्टोरी ने एक बार फिर से कल की पीढ़ी के लिए एक ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे सुनने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। निश्चित तौर पर आपको अपने प्यार का ख्याल आ जाएगा, जिसके लिए आप पहले से ज़्यादा केरिंग हो जाएंगे। डेविड और हैदर की ये लवस्टोरी आपको ऊपर से लेकर नीचे तक हिलाकर रख देगी। दरअसल डेविड और हैदर की ज़िंदगी काफी अच्छी चल रही थी, दोनों का प्यार अपने चरम पर था। लेकिन दो साल से रिलेशनशिप में रह रहे डेविड और हैदर के पैरों के नीचे से उस दिन ज़मीन खिसक गई, जब पता चला कि हैदर को ब्रेस्ट कैंसर है। डॉक्टरों ने बताया कि हैदर को हुआ ब्रेस्ट कैंसर अपने आखिरी स्टेज पर है, लिहाजा अब वह कुछ ही दिन और ज़िंदा रह पाएंगी।

हैदर की बीमारी का पता चलने से पहले ही डेविड ने उनसे शादी करने का वादा किया था। जिसे उन्होंने हैदर की आखिरी सांसों तक निभाया। डेविड ने हैदर से अस्पताल में ही शादी रचाई, लेकिन शादी के महज 18 घंटे बाद ही हैदर की मौत हो गई। ससुराल जाने के बजाए हैदर को अस्पताल से श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग