विश्‍व की अन्‍य खबरें

आॅक्सफोर्ड डिक्शनरी में ‘इडियोक्रेसी’ समेत 1400 नए शब्द शामिल किए गए

शब्दकोश में यूनानी भाषा के प्रत्यय ‘क्रेसी’ से बने 100 शब्द हैं जिसका अर्थ ‘शक्ति’ या ‘शासन’ होता है।

2 min read
आॅक्सफोर्ड डिक्टशनी में ‘इडियोक्रेसी’ समेत नए 1400 शब्द शामिल किए गए

लंदन। अंग्रेजी शब्दकोश में आॅक्सफोर्ड डिक्शनरी को सबसे मान्य माना गया है। इस बार ऑक्सफोर्ड ने शब्दकोश में 1,400 नए शब्द,भाव और मुहावरे शामिल किए गए हैं। इनमें ‘इडियोक्रेसी’ शब्द भी शामिल है जिसका इस्तेमाल ‘अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले लोगों से बनी सरकार’ के लिए किया जाता है। शब्दकोश में यूनानी भाषा के प्रत्यय ‘क्रेसी’ से बने 100 शब्द हैं जिसका अर्थ ‘शक्ति’ या ‘शासन’ होता है। नए शब्द इडियोक्रेसी का मतलब ऐसे समाज या ऐसे शासन से है,जिन पर अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले व्यक्ति शासन करते हैं।

ये भी पढ़ें

Music world : कबीर वाणी दिलकश संगीत से घुली मधुर रिश्तों की चाशनी

ओक्रेसी को अंग्रेजी शब्दों में शामिल किया

डेमोक्रेसी और अरिस्टोक्रेसी जैसे शब्द प्राचीन यूनानी भाषा से आए लेकिन 18वीं सदी तक ‘ओक्रेसी’ को अंग्रेजी शब्दों में शामिल किया जाने लगा मसलन स्टेटोक्रेसी और मोबोक्रेसी। गौरतलब है कि इस अंग्रेजी डिक्शनरी की हर साल चार बार समीक्षा होती है। 19वीं शताब्दी में इस तरह के कई शब्द डिक्शनरी में शामिल किए गए। इससे पहले 1832 में फूलोक्रेसी और 1909 में इडियटोक्रेसी शब्द का उपयोग भी इसी तरह के अर्थ में किया जाता था। इडियोक्रेसी को भी 1967 में पहली बार उपयोग किया गया था। 2006 में 'इडियोक्रेसी' नाम की एक व्यंग्यात्मक फिल्म भी बनी थी।

1884 में यूनिवसिर्टी की प्रेस में छापी गई

पहली बार लंदन स्थित आॅक्सफोर्ड डिक्टशनी 1884 में यूनिवसिर्टी की प्रेस में छापी गई थी। इस डिक्टशनरी ने अंग्रेजी शब्दों के मानक तय किए। इससे पहले आम बोलचाल की भाषा को लेकर कई भ्रांतियां है। इस डिक्टशनरी की मदद से लोगों के बीच सही शब्दावली पहुंची। इसके बाद 1895,1928 और 1933 कई बदलाव के साथ डिक्शनरी प्रकाशित हुई। 1989 में पहली बार डिक्टशरी का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन सामने आया। यह डिक्टशनी 21,728 पेज की थी और 20 वाल्यूम में प्रकाशित किया गया।

ये भी पढ़ें

शराब के नशे में महिला ने आठ महीने के बच्चे पर किए चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले, फिर हुआ ये चमत्कार
Published on:
09 Oct 2018 10:37 am
Also Read
View All