Music world : कबीर वाणी दिलकश संगीत से घुली मधुर रिश्तों की चाशनी
जोधपुर.कबीरा मीठे बोल से दूर हों सबके बैर, पुलिस मधुर संगीत से मांगे सबकी खैर। यह एक खूबसूरत संगीतमय समां था, पुलिस महकमे की ओर से सजाई गई शाम की सुनहरी वेला में कबीर वाणी के दिलकश संगीत से जनता के बीच मधुर रिश्तों की चाशनी घोली गई। साथ ही एक जलाशय को जगमग कर इसके संरक्षण का संदेश दिया गया।