
तुर्की में 13 साल की प्रेमिका को किया था किस, कोर्ट ने सुनाई चार साल जेल की सजा
इस्तांबुलः तुर्की के अंताल्या प्रांत में एक लड़के को अपनी प्रेमिका का किस करने पर जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने 16 साल के लड़के को 4 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि एक लड़के ने साथ में पढ़ने वाली अपनी 13 साल की प्रेमिका को किस लिया था। जिसका वीडियो लड़के के दोस्तों ने बनाया। किसी तरह यह वीडियो स्कूल के एक अध्यापक के हाथ लग गया। जिसे उसने पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी लड़के को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया।
स्कूल में बनाया गया था वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लड़का स्कूल में अपनी प्रेमिका के साथ अपने दोस्तों के बीच था। वहीं पर उसने किस किया जिसका वीडियो उसके दोस्तों ने बनाया। बताया जाता है कि पास में मौजूद एक अन्य लड़के ने इस घटना का वीडियो मोबाइल से बनाकर कुछ दोस्तों को भेज दिया। जब यह बात स्कूल के टीचर तक पहुंची तो उसने वीडियो को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी लड़के के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि लड़के ने गलत मंशा से किस नहीं था। लेकिन कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को दरकिनार करते हुए लड़के को 4 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई। आरोपी पक्ष के वकील ने कहा है कि वह अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी कोर्ट में चुनौती देंगे।
तुर्की में नाबालिक से यौन संबंध बनाने पर सजा
बता दें कि तुर्की के कानून में 18 साल से पहले यौन संबंध बनाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। लेकिन अगर परिवार के लोग चाहें तो 16 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं। अगर यहां पर कोई नाबालिक के साथ यौन संबंध बनाना है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।
Published on:
04 Oct 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
