विश्‍व की अन्‍य खबरें

खतरा: ब्रिटेन से बाहर निकला नया कोरोना वायरस, अब इन 5 देशों में भी फैला

यूरोपीय देशों में फैला नए कोरोना वायरस का खौफ कई देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई यात्रा पर लगाई रोक

2 min read

नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस ( Novel coronavirus ) के एक अत्यधिक संक्रामक 'म्यूटेंट' से बढ़े तनाव के बीच कई यूरोपीय देशों ( European countries ) ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही भारत समेत अन्य एक दर्जन देशों ने भी ब्रिटेन के साथ अपनी हवाई सेवाएं बंद ( Air services Stoped ) कर दी हैं। लेकिन इस बीच खबर आई है कि यह नया कोरोना वायरस ( Coronavirus in Britain ) केवल ब्रिटेन तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि अन्य पांच देशों में भी फैल चुका है। हालांकि कई देशों ने अपने यहां पहले से ही कोरोना वाायरस के नए स्ट्रेनन की मौजूगी की लेकर आशंका जताई है।

कोरोना वायरस के नए स्टेन की पुष्टि हुई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के अब डेनमार्क, नीदरलैंएक मड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में भी कोरोना वायरस के नए स्टेन की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि नए कोरोना वायरस से संक्रमित कए यात्री ब्रिटेन से एक यात्री रोम पहुंचा था, जिसकी वजह से इटली में इसका संक्रमण पाया गया। इसके साथ ही फ्रांस में भी नए वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। फ्रांस ने स्वीकार किया है कि संभवत: उनके यहां कोरोना वायरस पहुंच चुका है। इसके साथ ही फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ अपनी हवाई यात्रा कैंसिल कर दी है।

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने वायरस के म्यूटेंट तनाव की चेतावनी दी

ताजा जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आपको बता दें कि गौरतलब है कि यह हलचल 19 दिसंबर को डाउनिंग स्ट्रीट वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शुरू हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वायरस के म्यूटेंट तनाव की चेतावनी दी, जो बहुत जल्दी से लंदन और इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में फैल गया है।

लंदन के लिए नए टियर फोर प्रतिबंध की घोषणा के कारण लंदन में प्रमुख रेल टर्मिनलों में लोगों की भीड़ उमड़ गई। हजारों लोग क्रिसमस पर होने वाले लॉकडाउन से बचने के लिए ब्रिटेन की राजधानी से भागने लगे।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 803 मामले सामने आए
Updated on:
21 Dec 2020 10:48 pm
Published on:
21 Dec 2020 10:37 pm
Also Read
View All