विश्‍व की अन्‍य खबरें

क्या लादेन की सूचना देने वाले डॉक्टर को दुनिया से छिपाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने डॉक्टर को किसी गुप्त जगह पर बंद कर दिया है। आतंकियों से जान के खतरे का बनाया बहाना।

2 min read
shakil

लाहौर । कुख्यात आतंकी ओसामा बिना लादेन को पकड़वाने में अहम योगदान देने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर को दुनिया की नजरों से छिपाने के लिए साजिश रची जा रही हैं। पाकिस्तान ने डॉक्टर को किसी गुप्त जगह पर बंद कर दिया है। शुक्रवार को डॉक्टर के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि उन्हें देश के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र मे सुरक्षित रखा गया है।

सात साल पहले पकड़ा गया था लादेन

ये भी पढ़ें

अमरीका ने की किम और मून के बीच बातचीत की सराहना, चीन को भी दिया क्रेडिट

गौरतलब है कि शकील अफरीदी वही डॉक्टर हैं जिन्होंने सात साल पहले वैक्सिनेशन देने के बहाने लादेन के छिपने के ठिकाने की सूचना अमेरिकी एजेंसी सीआईए को दी थी। उसकी सूचना के आधार पर ही अमेरिका लादेन को खोज सका था। इसके बाद अमेरिका ने कमांडो दस्ते की मदद से पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। अमेरिका हमेशा से शकील की रिहाई की मांग करता रहा है, मगर पाकिस्तान ने उस पर झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल रखा है।

सुरक्षा के लिहाज से बदली जगह

परिवालों का कहना कि उन्हें सरकार की तरफ सूचना दी गई कि शकील को जान का खतरा है। इसलिए उसे सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है। पाक इंटेलीजेंसी का कहना है कि उसे आतंवादियों से जान का खतरा है। ऐसे में शकील की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उसका स्थान परिवर्तन किया गया है।

33 साल की सजा

डॉक्टर शकील अफरीदी को पाकिस्तान में 33 साल की सजा दी गई है। 2012 में शकील पर आरोप लगाए गए थे कि उसका संबंध आतंकी संगठन से है। इन आरोपों को डॉक्टर ने हमेशा खारिज किया है। अमेरिका ने भी इसका पुरजोर विरोध किया है। उसका कहना कि शकील को लादेन का पता देने लिए सजा दी जा रही है। यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है। पाकिस्तान में शकील को पहले पेशावर की जेल में रखा गया था।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान: अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप में एक शख्स को मिली 7 साल की जेल
Published on:
28 Apr 2018 01:08 pm
Also Read
View All