विश्‍व की अन्‍य खबरें

सऊदी अरब: लापता पत्रकार मामले में रियाद ने किया बचाव, पर शाह की मुश्किलें बढ़ीं

पत्रकार खाशोगी मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस चल रही है। इसके लिए सऊदी के शाह मोहम्मद बिन सलमान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
सऊदी अरब: लापता पत्रकार मामले में रियाद ने किया बचाव, पर शाह की मुश्किलें बढ़ीं

सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी के लापता मामले में अमरीका सऊदी पर लगातार दबाव बना रहा है, जिससे सऊदी के शाह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अब रियाद ने इस मामले में बचान किया है। शुरुआती चुप्पी के बाद, रियाद ने कहा है कि खाशोगी महावाणिज्य दूतावास से सुरक्षित बाहर गए थे। इसके बाद उसने इन दावों को ‘आधारहीन’ बताया है कि उनकी हत्या के लिए आदेश दिेए गए थे।

ये भी पढ़ें

माता के जयकारे के साथ मंदिरो में उमड़ रही है भक्तो की अपार भीड़, माता के दर्शन के लिये पहुंच रहे भक्त

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट करके कहा है कि उनके साथ सोमवार को फोन पर बातचीत में शाह ने ‘सऊदी अरब के उनके नागरिक के बारे में’ ‘कोई जानकारी होने से इंकार किया है।’ ट्रंप ने कहा कि वह संकट पर बातचीत को लेकर शाह से मिलने के लिए अपने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को ‘तुरंत भेज’ रहे हैं।

बता दें, पत्रकार खाशोगी मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस चल रही है। इसके लिए सऊदी के शाह मोहम्मद बिन सलमान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें, खाशोगी को आखिरी बार तब देखा गया जब 2 अक्टूबर को वह इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्यदूतावास में प्रवेश कर रहे थे। तुर्की अधिकारियों का आरोप है कि खशोगी की हत्या मिशन के भीतर की गई। यह भी कहा जा रहा है कि मारने से पहले उन्हें यातनाएं दी गईं। इस बीच, शाह ने इस प्रकरण पर तुर्की के राष्ट्रपति रिकेप तायिप एर्दोगन के साथ बातचीत की है। उन्होंने अंकारा के साथ ‘मजबूत’ संबंधों को भी दोहराया।

ये भी पढ़ें

महिलाओं ने हल्दी, चावल देकर मतदान करने का दिया आमंत्रण, गगन भेदी नारों के साथ निकाली रैली
Published on:
15 Oct 2018 10:26 pm
Also Read
View All