
महिलाओं ने हल्दी, चावल देकर मतदान करने का दिया आमंत्रण, गगन भेदी नारों के साथ निकाली रैली
महिलाओं ने हल्दी, चावल देकर मतदान करने का दिया आमंत्रण, गगन भेदी नारों के साथ निकाली रैली
शहडोल . जिले के बुढार विकासखंड के ग्राम पंचायत जरवाही की महिलाओं ने सोमवार को पिंक स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर गांव की महिलाओं को मतदान का महत्व समझाया और महिलाओं ने मतदाताओं को हल्दी, चावल देकर और टीका लगाकर 28 नवंबर 2018 को वोट डालने के लिए आमंत्रण दिया। इसी तरह मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सोमवार को को गोहपारू विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव की अगुवाई में मतदान करने का संदेश देने के लिये गोहपारू के हाट बाजार के विभिन्न मार्गों में रैली निकाली गई। रैली में एक दो तीन चार, वोट डोलो अबकी बार, चूल्हा चौका छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के गगनभेदी नारों के साथ रैली निकाली गई । रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसके चैतन्य, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे सहित आगंनबाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे ।
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता का दिया संदेश
मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सोमवार को गोहपारू विकासखण्ड के हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू शासकीय महाविद्यालय गोहपारू की छात्र-छात्राओं ने प्रहसन के माध्यम से मतदाता जागरुकता का संदश दिया । इस प्रहसन में यह स्पष्ट किया कि बिना किसी दवाब, बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव किये तथा बिना किसी लालच के योग्य मतदाता को मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभायें ।
लोकतंत्र को मजबूती के लिए आप सभी का मत आवश्यक
मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गोहपारू विकासखण्ड के हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव द्वारा मतदान की शपथ दिलाते हुये कहा कि हम सभी बिना किसी दवाब के निष्पक्ष, भेदभाव से रहित मतदान करना सुनिष्चित करेगें तथा खुद मतदान करेगें और अपने परिचितों को भी मतदान करने की समझाईष देगें, साथ ही वृद्धजन, दिव्यांजगन, मरीजों को भी मतदान केन्द्र पहुंचाने में सहयोग करेगें । जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नवजात बच्चों को दागने के कुछ मामले संज्ञान में आये है । अत: आप सभी इस सामाजिक कुरीति के विरूद्ध समाज एवं परिवार में जनचेतना जागृत करें एवं सामाजिक कुरीतियों एवं बुराई जैसे- दागना, झांडफूंक, बच्चे को स्तनपान न कराना आदि को दूर करने का संदेष गांव-गांव और घर-घर दस्तक देकर मतदान करने के संदेष के साथ यह संदेष भी दें, जिससे हमारा सामाजिक कुरीतियों से मुक्त हो सके । कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.के. चैतन्य, जिला षिक्षा अधिकारी श्री उमेष धुर्वे सहित आगंनबाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे ।
Published on:
15 Oct 2018 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
