विश्‍व की अन्‍य खबरें

सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग ने बर्थडे केक से ट्रंप को दिया बिग सरप्राइज, शांति को मिलेगा बढ़ावा

सिंगापुर के पीएम ने ट्रंप और उन के बीच बातचीत से सार्थक परिणाम आने की संभावना जताई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 9:20 AM IST
trump
सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग ने बर्थडे केक से ट्रंप को दिया बिग सरप्राइज, शांति को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्‍ली। सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग ने अमरीका और उत्‍तरी कोरिया के बीच बातचीत शुरू होने से पहले बर्थडे केक काटकर ट्रंप को बड़ा सरप्राइज दिया और उनका जन्‍मदिन मनाया। हालांकि ट्रंप का जन्मदिन 14 जून को है पर सिंगापुर ने इसे तीन दिन पहले मनाया। दोनों राष्‍ट्र प्रमुखों की मंगलवार को हुई मुलाकात से ठीक पहले सिंगापुर के इस कदम को शांति की राह में खुशहाली पैदा करना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने सिंगापुर के इस पहल की तारीफ की है।

3 दिन पहले मना जन्‍मदिन
प्रेसिडेंटियल पैलेस इस्ताना में ट्रंप को जन्मदिन की बधाई देने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान लूंग और ट्रंप ने बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियान बालाकृष्णन ने केक के साथ ट्रंप की एक फोटो टि्वटर पर शेयर की। इस फोटो में ट्रंप ताजे फलों से सजे केक की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे थे। बालाकृष्णन ने अपने ट्वीट लिखा है अमरीकी राष्‍ट्रपति तीन पहले अपना जन्‍मदिन मनाते हुए।

नवंबर में सिंगापुर दौरा करेंगे ट्रंप
अमरीकी राष्‍ट्रपति ने सिंगापुर के राष्ट्रपति हलीमा याकोब से भी मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति हलीमा से सिंगापुर दौरे के निमंत्रण को स्वीकार किया। इसके तहत ट्रंप नवंबर में सिंगापुर का दौरा करेंगे। ट्रंप ने इस आमंत्रण के लिस राष्‍ट्रपति हलीमा का आभार भी जताया। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तरी कोरिया के साथ मीटिंग बेहतर तैयार कर सिंगापुर ने विश्‍व शांति की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। सिंगापुर का यह सहयोग कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।

Published on: