31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा और अनंतनाग में आतंकी हमला, गोलीबारी में शहीद हुए 2 जवान, 10 जख्मी

पुलवामा में आतंकियों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षाबलों पर फायरिंग की और उनके हथियारों को छीनकर फरार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 12 Jun 2018, 7:41 AM IST

Jammu Kashmir Terrorist Attack

Jammu Kashmir Terrorist Attack

श्रीनगर। घाटी में आतंकियों के हमले लगातार जारी हैं। मंगलवार तड़के कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों पर आतंकियों ने दो हमलों को अंजाम दिया। पहला हमला दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुआ, जहां आतंकियों ने कोर्ट परिसर में पुलिस गार्ड पर फायरिंग कर दी। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंकी सुरक्षाबलों के हथियारों को लेकर फरार हो गए हैं। वहीं अनंतनाग में हुए एक हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

कश्मीर में आतंकियों का काल बनी सेना, अनंतनाग और शोपियां में मार दिए 11 आतंकवादी

अनंतनाग हमले में 10 जवान हुए जख्मी
इस हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों से मुठभेड़ में तीन जवानों के जख्मी होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग में भी आतंकियों ने सीआपीएफ पार्टी पर हमला किया है, जिसमें 10 जवान जख्मी हो गए हैं। अनंतनाग जंगलात मंडी में पेट्रोलिंग कर रहे सीआपीएफ कंपनी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक से दो जवानों की हालत गंभीर है।

अलर्ट पर कश्मीरः अनंतनाग में फायरिंग, रमजान के अंतिम दिनों में 5 बड़े हमलों की फिराक में जैश

कुछ दिन पहले बांदीपुरा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की थी फायरिंग
घाटी में तमाम कोशिशों के बाद भी पत्थरबाजी और आतंकी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने घाटी में शांति बहाल करने के लिए रमजान के महीने में सीजफायर लागू कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और बॉर्डर पर गोलीबारी के साथ-साथ घाटी में आतंकी हमलों को उसने लगातार जारी रखा हुआ है। इससे पहले 10 जून बांदीपुरा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। यहां आतंकवादियों ने जंगलों में सेना के पैदल गश्ती दल पर गोलीबारी की थी। हालांकि अच्छी खबर ये थी कि इस हमले में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ था। कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजी की घटनाएं भी लगातार जारी हैं।