31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की ऐतिहासिक बैठक, दोनों देशों को अच्छे परिणाम की उम्मीद

एक दूसरे के ऊपर मिसाइलें तान देने और खुले तौर पर परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले दुनिया के इन दो बड़े नेताओं की मुलाकात ने एक नए युग का सूत्रपात किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 12 Jun 2018, 7:37 AM IST

Trump- kim

सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की ऐतिहासिक बैठक, दोनों देशों को अच्छे परिणाम की उम्मीद

सिंगापुर। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच लम्बे समय से प्रतीक्षित शिखर वार्ता संपन्न हो गई है। सिंगापुर में सेंटोसा आइलैंड के कैपेला रिजॉर्ट में हो रही इस बैठक पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। आने वाले वक़्त में यह बैठक एशिया के साथ-साथ विश्व की राजनीती और शक्ति संतुलन पर दूरगामी प्रभाव डालेगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब अमरीकी और उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता एक दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। भारतीय समयानुसार ट्रंप और किम जोंग की बैठक मंगलवार सुबह 6.30 बजे शुरू हो गई। एक दूसरे के ऊपर मिसाइलें तान देने और खुले तौर पर परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले दुनिया के इन दो बड़े नेताओं की इस मुलाकात ने एक नए युग का सूत्रपात किया है।

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का आदेशः अनब्लॉक करें परवेज मुशर्रफ के पासपोर्ट-पहचान पत्र

अकेले में मिले दोनों नेता

दोनों देशों के नेताओं की यह मुलाकात एकांत में हुई । इस दौरान वहां केवल अनुवादक मौजूद थे । माना जा रहा है कि दोनों नेता व्यक्तिगत मतभेदों पर बात करने के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की । बातचीत के बाद दोनों नेता दोपहर का भोजन भी साथ करेंगे। शिखर बैठक के बाद ट्रंप मंगलवार शाम सिंगापुर से वापस लौट जाएंगे।

भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.40 मिनट पर कैपेला रिजॉर्ट केे एथियन हाल में दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया । इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों के संबंध अच्छे रहने की उम्मीद जताई। अभिवादन के दौरान ट्रम्प ने कहा कि 'हम पुराने मतभेदों को भुलाकर हम एक नई शुरुवात कर रहे है।' वहीं किम जोंग ने अमरीकी राष्ट्रपति से कहा कि 'तमाम बाधाओं को दूर कर हमारी मुलाकात हुई है क्योंकि आपसे मिलना आसान नहीं था।'

अलर्ट पर कश्मीरः रमजान के अंतिम दिनों में 5 बड़े हमलों की कोशिश कर रहा जैश-ए-मोहम्मद

सिंगापुर बना मेजबान

सिंगापुर ने इस बैठक के लिए जबरदस्त तैयारी की है। एक अनुमान के अनुसार इस मुलाकात पर करीब 100 करोड़ का खर्च आ रहा है। किम जोंग उन ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया की ऐतिहासिक मुलाकात को पूरी दुनिया देख रही है। डोनाल्ड ट्रंप किम जोंग से अपनी मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित थे।