मुरादाबाद

मुरादाबाद में चाइनीज मांझे पर पुलिस की सख्ती, एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन लोगों की कट चुकी गर्दन

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में चीनी मांझे से सिपाही समेत तीन लोगों की गर्दन कटने के बाद पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। गली-मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Action continues against those selling Chinese Manjha in Moradabad
मुरादाबाद में चाइनीज मांझे पर पुलिस की सख्ती

Moradabad News Today: मुरादाबाद में चाइनीज मांझे से सिपाही समेत तीन लोगों की गर्दन कटने की घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया और एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहरभर में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

गली-मोहल्लों में चला जागरूकता अभियान

बीते दो दिनों में चाइनीज मांझे से तीन लोगों की गर्दन कटने की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया। शनिवार को पुलिस ने गली-मोहल्लों में घूमकर लोगों से संवाद किया और उन्हें चाइनीज मांझे के खतरों के प्रति जागरूक किया।

नागफनी क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

नागफनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोहम्मद अरमान नाम के युवक को गिरफ्तार किया, जो चाइनीज मांझा बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से चाइनीज मांझे की पांच चरखी बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लगातार हो रही कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि बुधवार को कटघर इलाके में एक सिपाही और जयंतीपुर क्षेत्र में जावेद नामक युवक की गर्दन कट गई थी। इसके अगले ही दिन बैंक पीओ कोमल चौधरी भी चाइनीज मांझे का शिकार बन गईं। इसके बाद से ही पुलिस ने मुगलपुरा, नागफनी, गलशहीद और कटघर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया है।

एसपी सिटी का बयान

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Updated on:
06 Apr 2025 06:08 pm
Published on:
06 Apr 2025 06:08 pm
Also Read
View All
Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश

हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है सरकार, परिसीमन और राम मंदिर दान मामले पर एसटी हसन का हमला