UP Rain Alert: 14 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली चमकने की भी संभावना है।
Alert of rain and hailstorm in these districts of UP: प्रदेश के कई हिस्सों में 14 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में अचानक 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं, आगामी 5 से 6 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है। 15 अप्रैल के बाद प्रदेश में हीटवेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है।
14 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, 15 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के आसार बने रहेंगे।
मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है: बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के जिलों में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।