मुरादाबाद

UP Bypolls: कुंदरकी सीट पर बसपा ने खड़ा किता प्रत्याशी, भाजपा-सपा की जोर आजमाइश के बीच मारी बाजी

UP Bypolls News: मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव (UP Bypolls) में बसपा ने सबसे पहले टिकट की घोषणा करके सियासी पत्ते खोल दिए हैं। बसपा ने संभल के तुर्क नेता रफातउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
less than 1 minute read
BSP fields candidate on Kundarki seat in UP Bypolls
UP Bypolls: कुंदरकी सीट पर बसपा ने खड़ा किता प्रत्याशी।

UP Bypolls 2024: मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव (UP Bypolls) में बसपा ने सबसे पहले टिकट की घोषणा करके सियासी पत्ते खोल दिए हैं। बसपा ने संभल के तुर्क नेता रफातउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। नेता छिद्दा बसपा केडर से पुराने नेता हैं। संभल में उनकी बिरादरी में अच्छी पकड़ बताई जा रही है हालांकि, कुंदरकी से उनका कोई सियासी रिश्ता कभी नहीं रहा है।

भाजपा और सपा के नेताओं में टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। दोनों ही दलों के दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक टिकट पाने की पैरवी करा रहे हैं, लेकिन टिकट अभी तक किसी का फाइनल नहीं हुआ है।

दोनों प्रमुख दलों में टिकट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव (UP Bypolls) के दौरान मुकाबला भाजपा और सपा के प्रत्याशियों में ही होना है। इसलिए राजनीति में रुचि रखने वालों की निगाह भाजपा-सपा के टिकट पर भी है।

Updated on:
19 Oct 2024 09:38 am
Published on:
19 Oct 2024 07:10 am
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी