मुरादाबाद

UP Rains: यूपी में मानसून का यू-टर्न, ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो जाएगा मौसम, 32 जिलों में बारिश के आसार

UP Rains: उत्तर प्रदेश से मानसून अब धीरे-धीरे विदा होने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 2 अक्टूबर को ही मानसून आगे बढ़ गया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी तीन-चार दिन मानसून रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Chances of rain in 32 districts of UP
UP Rains: यूपी में मानसून का यू-टर्न।

UP Rains In 32 Districts of UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पलटी मार सकता है। इससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। फिलहाल, प्रदेश में लोग कहीं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, तो वहीं कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। वैसे तो, पश्चिमी यूपी से 2 अक्टूबर को ही मानसून आगे बढ़ गया था। पूर्वी यूपी में अभी तीन-चार दिन मानसून रहने की संभावना है। यह वजह है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले 4 दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में एक बार फिर मानसून लौटने वाला है। यहां के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अक्टूबर महीने के दूसरे पखवाड़े तक मौसम बदल जाएगा। प्रदेश में ठंडक बढ़ने लगेगी। आगामी 4 दिनों में प्रदेश के लगभग 32 जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

यूपी के 32 जिलों में हो सकती है बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया तथा आसपास के इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी