28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amroha Accident: अमरोहा में टायर फटने से अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत

Amroha Accident: यूपी के अमरोहा में टायर फटने के चलते अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में ईंट भट्ठा मजदूर योगवीर (19) की मौत हो गई। जबकि, दो मजदूर घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Tractor-trolley overturns in canal after tire burst in Amroha

Amroha Accident News

Amroha Accident News: योगवीर अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के अहलेदादपुर कलां निवासी दारा सिंह के बेटा था। पुलिस के मुताबिक योगवीर गांव के ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके साथ भूमेश व हेमंत भी काम करते थे। गुरुवार को तीनों भट्ठे से ईंट लेकर देहात थाना क्षेत्र के गांव सोंडाला फरीदपुर गए थे।

ईंट उतारने के बाद गुरुवार रात करीब आठ बजे लौट रहे थे। वह नन्हेड़ा से लालू नगला मार्ग पर पहुंचा तो ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया। ट्रैक्टर हेमंत चल रहा था। टायर फटने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत सड़क किनारे नहर में पलट गया।

यह भी पढ़ें:संभल की सड़कों पर गड्ढे बरकरार, पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव मंजूरी का इंतजार

हादसे में योगवीर की मौत हो गई। जबकि, भूमेश व हेमंत घायल हो गए। धमाके के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, योगवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि हादसे में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।