मुरादाबाद

दिवाली से पहले हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, मुरादाबाद से लखनऊ के लिए सप्ताह में 6 दिन मिलेगी उड़ान

Moradabad Airport: मुरादाबाद से लखनऊ के लिए हवाई सेवा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सप्ताह में 6 दिन उड़ान की सुविधा मिलेगी। बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।
less than 1 minute read
Gift for those traveling by air before Diwali in Moradabad
Moradabad Airport: मुरादाबाद से लखनऊ के लिए सप्ताह में 6 दिन मिलेगी उड़ान

Moradabad Airport News: हवाई सफर करने वालों के लिए इस दीपावली से पहले से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुरादाबाद हवाई अड्डे से चल रही हवाई सेवा को अब विस्तार दिया जा रहा है। अभी तक मुरादाबाद से लखनऊ के बीच सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा को बढ़ाकर छह दिन किया जा रहा है।

मुरादाबाद हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू होने का लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा था। हवाई अड्डे के निर्माण से लेकर आगे हवाई उड़ान तक विवादों में घिरी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ़ से दस मार्च को उत्तर प्रदेश के पांच हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसमें मुरादाबाद भी शामिल था। मुरादाबाद को छोड़कर आजमगढ़, चित्रकूट, अलीगढ़, श्रावस्ती से हवाई सेवा शुरू हो गई। लेकिन, मुरादाबाद हवाई अड्डे पर फ्यूल टैंक नहीं होने के कारण हवाई यात्रा की सुविधा के लिए इंतजार बढ़ गया। इसके बाद फ्यूल टैंक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें कई प्रकार की अड़चन सामने आईं।

Updated on:
06 Oct 2024 03:54 pm
Published on:
06 Oct 2024 03:54 pm
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी