मुरादाबाद

Moradabad Police: मुरादाबाद एसएसपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर इस थाने के एसएचओ लाइन हाजिर

Moradabad Police News: यूपी के मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने मझोला एसएचओ केके वर्मा को लापरवाही और मनमानी के कारण पुलिस लाइन भेज दिया है। उनके स्थान पर मोहित चौधरी को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
less than 1 minute read
Moradabad Police News: यूपी के मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने मझोला एसएचओ केके वर्मा को लापरवाही और मनमानी के कारण पुलिस लाइन भेज दिया है। उनके स्थान पर मोहित चौधरी को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
Moradabad Police News

Moradabad Police News Today: काम में लापरवाही और मनमानी करना मझोला एसएचओ केके वर्मा को भारी पड़ गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने केके वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी मोहित चौधरी को मझोला थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। इससे पहले मोहित चौधरी भगतपुर और पाकबड़ा थाने के भी एसएचओ रह चुके हैं।

हाईकोर्ट ने भी लगाई थी फटकार

सोमवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने आदेश जारी कर मझोला एसएचओ केके वर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया। बताया जा रहा है कि एसएचओ की कई शिकायतें एसएसपी तक पहुंची थीं। वह थाने की कमान भी ठीक तरीके से नहीं संभाल पा रहे थे। यही कारण था कि बीते माह जमानत के सत्यापन में लापरवाही पर नया मुरादाबाद चौकी प्रभारी पर गाज गिरी थी। इसके बाद भी एसएचओ ने गंभीरता नहीं दिखाई। वह सम्मन तालीमी और सम्मन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई नहीं कर रहे थे। इसके चलते हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई थी।

एसएसपी ने कहा- लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

एसएसपी ने चेतावनी दी थी इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि काम में लापरवाही बरतने के कारण इंस्पेक्टर केके वर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ कुछ और भी शिकायतें थीं। एसएसपी ने कहा कि किसी भी हालत में पुलिसकर्मियों द्वारा काम में की जाने वाली लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर अनिवार्य रूप से कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को मझोला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके जाने के बाद साइबर क्राइम थाना प्रभारी का पद खाली हो गया है। जल्द ही वहां भी नियुक्ति की जाएगी।

Updated on:
20 Aug 2024 08:00 am
Published on:
20 Aug 2024 08:00 am
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी