UP Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का Alert जारी किया गया है। साथ ही पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।
UP Rain Alert News: अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवा व गरज चमक संग बारिश (UP Rain Alert) के आसार हैं। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने की शुरुआत सुहाने मौसम से होने वाली है।
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार कल शनिवार को उत्तर प्रदेश के 32 से ज्यादा जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रह-रह कर झोंके दार हवा भी चलेगी। कल शनिवार को मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर और बिजनौर में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 28.9 डिग्री दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक होकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारे में भी गिरावट होगी। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।