मुरादाबाद

Moradabad News: पत्नी छोड़कर गई तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर की आत्महत्या

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। चार महीने पहले युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही वह काफी परेशान रहने लगा था।
less than 1 minute read
When wife left in Moradabad young man took dreadful step
Moradabad News: पत्नी छोड़कर गई तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम।

Moradabad News Today:मुरादाबाद जिले के थाना मझोला के खुशहालपुर बैंक कालोनी में युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कालोनी में गोली की आवाज से खलबली मच गई। पिता के अनुसार पत्नी के छोड़कर जाने और अमरोहा में मुकदमों की वजह से युवक परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से धर्म सिंह अमरोहा के रहने वाले हैं। परिवार भी वहीं रहता है। उनके बेटे मनोज ने मुरादाबाद नगर निगम में कुछ समय वाहन चलाया। इसके बाद मझोला की बैंक कालोनी खुशहालपुर में मकान बना लिया। यहां किराएदार रह रहे हैं।

अक्सर मुकदमों की तारीख पर मनोज को अमरोहा जाना पड़ता था। उसकी पत्नी भी चार माह पहले छोड़कर चली गई थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। बताया जा रहा है कि वह बेहद शांत रहने लगा था। किसी से बात भी नहीं करता था।

पिता धर्म सिंह के अनुसार कई दिन से वह परेशान था। रात के समय कहीं से आया था। इसके बाद कमरे से नहीं निकला। रात में उसके कमरे से गोली की आवाज आई तो किराएदार घबरा गए। फौरन ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला। युवक की लाश फर्श पर पड़ी थी। क्राइम सीन के फोटो लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है।

Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग