मुंबई

एफिल टावर की तर्ज पर ठाणे में बनेगा 260 मीटर ऊंचा ‘मंगल कलश’, जानें खासियत

Thane Convention Centre: ठाणे में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 50 एकड़ भूमि पर एक विशाल ‘स्पोर्ट्स एरीना’ बनाने का प्रस्ताव है।

2 min read
Dec 16, 2025
ठाणे में बनेगा टावर कन्वेंशन सेंटर (Photo: X/@mieknathshinde)

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे और मुंबई के कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की। इसमें ठाणे शहर में एफिल टावर की तर्ज पर बनने वाला देश का सबसे ऊंचा कन्वेंशन सेंटर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

न कांग्रेस, न शिवसेना, न एनसीपी… अर्बन वोटर्स का ‘बॉस’ है बीजेपी, क्या कहते हैं चुनावी आंकड़े

ठाणे में देश का सबसे ऊंचा टावर बनेगा

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि ठाणे के कासरवडवली खाड़ी के किनारे 50 एकड़ जमीन पर एक भव्य टावर कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। यह 260 मीटर ऊंचा होगा, जो इसे देश का सबसे ऊंचा टावर बनाएगा। इसका निर्माण पेरिस के 300 मीटर ऊंचे एफिल टावर की तर्ज पर किया जाएगा।

इसकी परिकल्पना प्रसिद्ध वास्तुकार हाफ़िज कॉन्ट्रैक्टर (Architect Hafeez Contractor) ने की है और यह 'मंगल कलश' की अवधारणा से प्रेरित है। इसमें एक 'व्यूइंग टावर' होगा, जहां से शहर का नजारा देखा जा सकेगा।

इसके अलावा, ठाणे के कोलशेत में टाउन पार्क बनेगा। 25 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में एक्वेरियम, विज्ञान केंद्र, कृषि कोली संग्रहालय और खेल परिसर होगा। कोलशेत में ही 12.5 एकड़ में पक्षी संग्रहालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

शिंदे ने बताया कि 50 एकड़ में एक विशाल स्पोर्ट्स एरीना और 25 एकड़ में संगीत प्रेमियों के लिए म्यूजिक कंसर्ट क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है।  

मुंबई को मिला 'सेंट्रल पार्क' का तोहफा

ठाणे के साथ-साथ मुंबई के लिए भी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बड़ी घोषणा की। महालक्ष्मी रेसकोर्स और कोस्टल रोड की खाली जमीन को मिलाकर कुल 295 एकड़ क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय 'सेंट्रल पार्क' विकसित किया जाएगा। इसे उन्होंने मुंबईवासियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा उपहार बताया।

अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

इस सेंट्रल पार्क के नीचे 10 लाख वर्ग फुट का एक भूमिगत पर्यावरण अनुकूल खेल परिसर होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के साथ-साथ खो-खो और कबड्डी जैसे भारतीय खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणाएं ऐसे समय में आई हैं जब राज्य के मुंबई, ठाणे सहित 29 नगर निकायों के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। हालांकि इन परियोजनों पर मुहर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से चंद घंटे पहले ही लगी।

ये भी पढ़ें

Thane Ring Metro: 29 किमी लंबाई, 22 स्टेशन… ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर आई अच्छी खबर, जानें रूट और अन्य डिटेल्स

Published on:
16 Dec 2025 08:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर