मुंबई

Anupma: नकली आंसू बहाकर अनुपमा के सामने ही अनुज को बरगलाएगी पाखी, बरखा चलेगी ये चाल

Anupama 4th November 2022 Written Episode Update : टीवी शो 'अनुपमा' (Anupama) में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। इसी बीच पाखी अब अनुज को बरगलाने की कोशिश करेगी। अब देखना होगा कि अनुज, पाखी की बातों में आता है या नहीं।
2 min read
Nov 04, 2022
anupama_4th_november_2022_written_episode_update_pakhi_will_trick_anuj.jpg
नकली आंसू बहाकर अनुज को बरगलाएगी पाखी, बरखा चलेगी ये चाल

Anupama 4th November 2022 Written Episode Update : टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो 'अनुपमा' (Anupama) दिन पर दिन और ज्यादा इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। जिसके चलते शो टीआरपी की लिस्ट में भी धमाल मचा रहा है। वहीं मेकर्स भी शो में लगातार ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों जैसा कि शो में दिखाया गया कि अनुपमा की लाडली बेटी पाखी ने अधिक के साथ भागकर शादी कर ली। जिसके बाद से ही शाह फैमिली और कपाड़िया मेंशन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं अब धीरे-धीरे चीजें नॉर्मल हो रही है। जैसा कि गुरुवार को शो में दिखाया गया था कि अधिक अपने कमरे में पाखी का गृह प्रवेश कराता है, दोनों अपने सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा पाखी को लेकर परेशान रहती है। हालांकि शो में अभी और ट्विस्ट आने बाकी हैं।

आने वाला एपिसोड ट्विस्ट से भरपूर

शो में दिखाया जाएगा कि घर में सभी लोग पाखी से नाराज हैं। ऐसे में अधिक पाखी से कहता है कि जब तक घर वाले हमें अपना नहीं लेते, हम अलग-अलग ही सोएंगे। जिसके बाद पाखी, अधिक के रूम से चली जाती है और छोटी के कमरे में जाती है। हालांकि वहां पाखी को अनुपमा दिखती है। इसके बाद पाखी अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर देती है।

अधिक को एक्सोज करने की कोशिश करेगी बरखा

पाखी, अनुपमा से कहती है कि "गुस्से में ही कम से कम गले तो लगा लो।" वहीं पाखी की ये बातें सुनकर अनुपमा अपने इमोशन्स को रोक नहीं पाती और उसका दिल पाखी के लिए पिघल जाता है। इसके बाद दोनों मां-बेटी गले लगते हैं और रोने लग जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ बरखा गुस्से में अपने भाई अधिक को एक्सपोज करने की कोशिश में रहती है।

गुस्से में आकर अधिक कहेगा ये बात

बरखा अपने भाई से पूछती है कि "बोल तूने पाखी से शादी उसे यूज करने के लिए की है। तू उसका इस्तेमाल करना चाहता है।" अपनी बहन की ये बातें सुनकर अधिक परेशान हो जाता है और गुस्से में आकर कहता है कि हां मैं पाखी को यूज कर रहा हूं। दरअसल, उसे पता होता है कि बरखा उसकी बातें रिकॉर्ड कर रही है। ऐसे में वह उसके हाथ से मोबाइल लेकर कहता है, "मैं आप ही का भाई हूं और आपकी हर चीज से वाकिफ हूं।"

शादी के लिए ग्रैंड वेन्यू की डिमांड करेगी पाखी

वहीं अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दोनों परिवार वाले पाखी और अधिक की शादी फिर से कराने का फैसला लेते हैं। हालांकि वनराज साफ कह देता है कि वह शादी में तो आएगा लेकिन सिर्फ मेहमान बनकर। वह शादी की किसी भी रस्म में भाग नहीं लेगा। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा, पाखी और अधिक को बताती है कि उसकी शादी शाह हाउस से होगी। जिसपर पाखी ग्रैंड वेन्यू की डिमांड करती है। साथ ही नकली आंसू बहाकर अनुज को बरगलाने की कोशिश करती है। जैसे ही अनुज का दिल पसीजता है और वह हामी भरने चलता है, तभी अनुपमा उसे रोक देती है।

Published on:
04 Nov 2022 10:39 am
Also Read
View All
‘गद्दा-चप्पल फेंकोगी?’ फराह खान ने आकांक्षा चौधरी को lock upp में लगाई फटकार, सीधे भेजा सजा सेल

‘गोविंदा कुछ भी करें, मैं कभी उनका साथ नहीं छोड़ूंगी’, ‘Lock Upp’ से बाहर होने के बाद सुनीता आहूजा का बड़ा बयान

‘सिर्फ राज ठाकरे की पार्टी में जाना बाकी रह गया है’, दल-बदल की चर्चाओं पर सुप्रिया सुले ने जताया ऐतराज; कांग्रेस में विलय की खबरों को भी किया खारिज

‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

महाराष्ट्र में सियासी हलचल: दिल्ली जाने की अटकलों पर फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं परसों ही जाकर आया हूं’