अनुपमा में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अपनी बेटी पाखी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है। वह उसकी चिंता में सिसक-सिसकर रोती है। इस बीच वहां अनुज आ जाता है। वह अनुपमा को दिलासा देता है। अनुपमा, अनुज से कहती है कि पाखी ने शादी कर ली है, लेकिन शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह अनुज से अधिक को लेकर भी कई सवाल करती है, क्योंकि उसे बरखा की कही हुई बातें याद आती हैं।