मुंबई

अकोला में भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- औरंगजेब की कब्र तोड़ो, वहां बनाएंगे शौचालय

T Raja Singh on Aurangzeb Tomb: भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि हिंदुओं ने औरंगजेब की कब्र को हटाने का संकल्प लिया है और इसके लिए देशभर से लोग जुटाए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

2 min read
May 04, 2026
औरंगजेब की कब्र पर भाजपा विधायक का विवादित बयान

महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित ‘हिंदू राष्ट्र जागृति सभा’ के दौरान तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कई मुद्दों पर तीखी और विवादित टिप्पणी की, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। उन्होंने हिंदुत्व, लव जिहाद और हिंदू राष्ट्र जैसे मुद्दों पर कई बातें कही, लेकिन औरंगजेब की कब्र को लेकर दिए गए बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

ये भी पढ़ें

औरंगजेब की तस्वीर पर दूध से अभिषेक करने पर हिंदू संगठन भड़के, 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा

महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

अकोला की सभा में बोलते हुए टी राजा सिंह ने कहा कि यह उनका अकोला का पहला दौरा है और यहां आने का अवसर उन्हें पहली बार मिला है। उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हिंदुत्ववादी और भगवाधारी सरकार होने के बावजूद सभा आयोजित करने के लिए अदालत की मदद लेनी पड़ती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिवाजी महाराज का ‘मावला’ हूं- भाजपा नेता

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वे देशभर में हिंदुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर कई मामले दर्ज हैं, लेकिन उन्हें किसी का डर नहीं है क्योंकि वे खुद को छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का ‘मावला’ मानते हैं। बता दें कि मावला छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के पहाड़ी योद्धा (सैनिक) थे, जो गुरिल्ला युद्ध में माहिर थे और मराठा साम्राज्य के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई थी।

औरंगजेब की कब्र पर विवादित बयान

तेलंगाना के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह ने सभा के दौरान औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जब रामनवमी की शोभायात्रा निकलती है, तो गोल टोपी पहनने वाले लोग अपनी टोपी छिपा लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार औरंगजेब की कब्र के लिए साढ़े छह लाख रुपये देती है।

उन्होंने आगे कहा, “देवेंद्र भाई (देवेंद्र फडणवीस), महाराष्ट्र के हिंदुओं ने औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम देशभर से लाखों हिंदुओं को लेकर आएंगे। बाबरी ढांचे को गिराने की जिम्मेदारी लेने वाले बालासाहेब ठाकरे का नाम जब तक राम मंदिर रहेगा, तब तक अमर रहेगा। औरंगजेब की कब्र तोड़कर अपना नाम अमर करें। उस कब्र को तोड़ें, हम वहां शौचालय बनाएंगे।”

गोहत्या और किलों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

अपने भाषण में भाजपा नेता ने गोहत्या के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया और इसे बड़ा पाप बताया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के किलों पर कथित अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए पुरातत्व विभाग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऐतिहासिक स्थलों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, जिन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

टिपू सुल्तान नाम को लेकर भी जताई आपत्ति

टी राजा सिंह ने अकोला नगर निगम के स्थायी समिति सभागार के नाम को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस सभागार का नाम ‘टिपू सुल्तान’ की बजाय ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के नाम पर रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

टीपू सुल्तान ने 75000 हिंदुओं का कत्ल किया, सही इतिहास पढ़ाते तो मुसलमान… सीएम फडणवीस का दो टूक जवाब
Published on:
04 May 2026 08:40 am
Also Read
View All