मुंबई

‘शराबी प्रिंसिपल हटाओ, वरना आंदोलन शुरू कर दूंगा’, हिंगोली में अभिजीत दीपके ने शिक्षा अधिकारी को फोन पर दी चेतावनी

Abhijeet Dipke: महाराष्ट्र के हिंगोली में CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत करते हुए बदहाल सरकारी स्कूल का मुआयना किया। शराबी प्रिंसिपल को हटाने के लिए शिक्षा अधिकारी को दो दिन की चेतावनी दी। जानिए क्या है पूरा मामला...
2 min read
Aug 16, 2026
Hingoli News, Maharashtra Government School, Santuk Pimpri News
सरकारी स्कूल की बदहाली देख भड़के अभिजीत दीपके, अधिकारी को फोन कर दिया अल्टीमेटम (फोटो सोर्स- ANI)

Cockroach Janta Party: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'स्कूल ठीक करो' राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी के जिला परिषद स्कूल का जायजा लेने पहुंचे दीपके ने वहां की बदहाली देखकर सीधे शिक्षा विभाग के अधिकारी को फोन मिला दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के अंदर शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को बर्खास्त नहीं किया गया, तो वे गांव वालों को साथ लेकर प्रदर्शन करेंगे।

शराबी प्रिंसिपल पर भड़के, दो दिन की दी चेतावनी

दीपके ने शिक्षा अधिकारी को फोन पर बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल शराब पीकर आते हैं। ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्कूल में पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए सिर्फ दो ही टीचर मौजूद हैं। दीपके ने अधिकारी से साफ कहा कि अगर मंगलवार तक शराबी प्रिंसिपल को नहीं हटाया गया, तो वे गांव वालों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

टूटी खिड़कियों पर पोस्टर और शौचालयों में पानी नहीं

अभिजीत दीपके ने पूरे ऑडिट का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर सरकारी दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद जब वे स्कूल परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां आजादी के 80 साल बाद भी विद्यार्थियों के लिए बने शौचालयों में पानी की बुनियादी सुविधा तक नहीं थी। इतना ही नहीं, स्कूल की टूटी हुई खिड़कियों को छिपाने के लिए प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर वाले बैनर लगाए हुए थे। इसके अलावा नामांकित बच्चों की भारी संख्या के मुकाबले पूरी कक्षा में सिर्फ चार ही बेंच मौजूद थी, जिस वजह से बाकी बच्चों को जमीन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।

'10 साल में बंद हुए 94 हजार सरकारी स्कूल'

दीपके ने केंद्र और राज्य सरकार पर शिक्षा बजट में कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले एक 10 सालों में देशभर में 94,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जहां नए स्कूल खोलने की जरूरत है, वहां सरकारें इन्हें बंद कर निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने मांग उठाई कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर तुरंत सीमा तय की जाए, ताकि गरीब बच्चों को भी समान अवसर मिल सकें।

अस्पतालों की बदहाली पर भी चलेगा अभियान

'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत अब महाराष्ट्र के अन्य तालुकों और देशभर के सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं की एक विस्तृत सूची बनाई जाएगी। अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि शिक्षा के बाद उनका अगला कदम सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ होगा। उन्होंने ग्रामीणों, सरपंचों और युवाओं से अपने क्षेत्रों के स्कूलों व अस्पतालों का हिसाब-किताब मांगने की अपील की है।

Updated on:
16 Aug 2026 12:52 pm
Published on:
16 Aug 2026 12:49 pm
Also Read
View All
कौन हैं अभिनेत्री अनन्या राज? जिनके परिवार ने 1 महीने तक छुपाई उनके निधन की खबर, इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

कौन हैं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, जिन्हें ट्रेन में झगड़े के बाद किया गया गिरफ्तार? टीवी के इन फेमस शोज में आ चुकी हैं नजर

‘भाई मेरे में से FIR हटवा दे यार’, SC के फैसले के बाद समय रैना का पुराना वीडियो वायरल, कमेंट्स में शुरू हुई अजीबोगरीब डिमांड

‘मैं तुमसे मिलकर जरूर जाऊंगी’ हिमांशी खुराना ने गुस्से में की थी किन्नौर कैलाश की यात्रा, बताया कारण

‘एक ऐड के मिलते हैं 15-20 करोड़, फिर भी नहीं करूंगा’, सनी देओल ने खोला राज, क्यों नहीं करते गुटखा-मसाला का विज्ञापन?