मुंबई

Maha LockDown2.0: मुंबई में 2 हजार के पार जा पहुंची COVID-19 की संख्या, राज्य में 3202 मरीज…

मुंबई ( Mumbai ) में दो हजार ( 2000 ) के पार जा हुआ आंकड़ा ( Figure ), 300 मरीज ( Patient ) भेजे गए घर ( House ), अब तक 194 की मौत ( Death ), राज्य ( Maharashtra ) में आज 286 नए पॉजिटिव केस ( Positive Case )

3 min read
Apr 16, 2020
Maha LockDown2.0: मुंबई में 2 हजार के पार जा पहुंची COVID-19 की संख्या, राज्य में 3202 मरीज...

मुंबई. राज्य सरकार की ओर से हर तरह के उपाय योजनाओं के बाद भी कोरोना वायरस बढता जा रहा है। गुरुवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2043 तक जा पहुंची है। वहीं आज इलाज के दौरान मुंबई में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राज्य में आज तक कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 194 तक जा पहुंची है। हो गई है। राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमितों के 286 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि राज्य में अब जहां मौतों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है तो वहीं अधिकाधिक लोगों को घर भेजा जा रहा है, जिनमें आज राज्य भर से 300 मरीजों को घर जा चुके हैं। वहीं सभी 14 दिनों तक घर में उन्हें अपना ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई है।

बढते आंकडे चिंता का शबब...
राज्य में पॉजिटिव केसों का यह आंकड़ा राज्य में 3 हजार 202 तक जा पहुंचा है। मुंबई में आज 107 लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले, जबकि गुरुवार को कस्तूरबा अस्पताल में 299 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं मुंबई में दो हजार के पार जा पहुंचा 2073 आंकडा अब सभी की चिंता का शबब बन गया है।

संक्रमित महिला के घर रहने वाले 20 लोग...
सोलापुर में गुरुवार को कोरोना वायरस के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दरअसल, आज 42 संभावित रोगियों की जांच की गई, जिनमें 10 लोगों में लक्षण सकारात्मक पाए गए, जबकि अन्य 32 लोगों में की रिपोर्ट निगेटिव रही। यह जानकारी सोलापुर के जिलाधिकारी मिलिंद शंभरकर ने दी है। 10 पॉजिटिव मामलों में एक मरीज मृत व्यक्ति के संपर्क में आया था तो वहीं 9 मरीज एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे, जबकि गंभीर यह रहा कि संक्रमित महिला के घर में 20 लोग रहते हैं।

सरकार, मनपा की बढी चिंता, धारावी में 71 मरीज...
वहीं महाराष्ट्र में आज पाए गए नए कोरोना पॉजिटिव के मामलों की संख्या तीन हजार के पार जा पहुंची है, जबकि दिन—प्रतिदिन राज्य में बढ़ रही कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या से महाराष्ट्र सरकार समेत मनपा भी चिंतित है। वहीं मुंबई में बढते मामलों से स्थानीय लोगों में भी वायरस के संक्रमण का डर दिनों—दिन बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर धारावी में गुरुवार को 11 नए पार्टियों के सामने आने से अब यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 71 तक जा पहुंची है, जबकि अभी तक यहां पर 8 लोगों की वायरस से संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

गोवंडी के लोग भयभीत...
वहीं एक चिंताजनक बात यह है कि मुंबई का शिवाजी नगर गोवंडी इलाका अब कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। यहां पर 103 करोड़ कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 300 से ज्यादा लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके बावजूद यहां के 15 तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद मुंबई आए हुए लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जबकि उनकी किसी भी तरह की कोई ट्रैकिंग भी नहीं हो पा रही है। वहीं इस तरह से मरीजों के बढते आंकडों के मद्देनजर स्थानीय लोग भी भयभीत हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव के आए 55 मरीज, भरतपुर जिले में सबसे ज्यादा 23 कोरोना पॉजिटिव
Published on:
16 Apr 2020 11:28 pm
Also Read
View All